फोटो: सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक युवती ने पति के रोज नहीं नहाने की आदत से परेशान होकर तलाक की अर्जी दी है। उसके पति का रहन सहन पसंद नहीं है।
मध्यप्रदेश से एक अनोखी खबर सामने आई है। भोपाल में पति के नहीं नहाने से परेशान युवती ने फैमिली कोर्ट में अर्जी दायर कर तलाक की मांग की है। 23 साल की युवती की 25 साल के युवक से एक साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी का आरोप है कि पति शराब का आदि है और 7-8 दिनों तक नहाता नहीं। इसके साथ ही शेविंग भी नहीं करता है। नहीं नहाने की वजह से उसके शरीर से शराब की बदबू आती है। जब भी उससे नहाने का कहा जाता वो परफ्यूम लगा लेता ताकि शरीर से बदबू ना आए। जज ने दंपति को निर्देश दिया है कि अगर दोनों को तलाक चाहिए तो उन्हैं 6 महीने तक अलग-अलग रहना होगा।
यह इंटरकास्ट मैरिज है। लड़का सिंधी समाज से आता है जबकि लड़की ब्राह्मण है। लड़का बैरागढ़ में एक दुकान चलाता है। युवती का कहना है कि वह खुद को सिंधी समाज के रहन-सहन के मुताबिक खुद को ढाल नहीं पा रही है। नहीं नहाने के साथ ही पत्नी को पति की कई और तरीके भी पंसद नहीं है। लड़की का आरोप है कि उसके पति के घर में सामान व्यवस्थित ढंग से नहीं रखते। उनका सामान इधर-उधर बिखरा रहता है। महिला को इस पर भी आपत्ति है उसका पति भविष्य के लिए पैसा नहीं बचा रहा है।
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.