Categories: IndiaIndia NewsNews

एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर लोगों ने क्यों किया ट्रॉल ?

एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी को सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके एक ट्वीट को लेकर ट्रॉल किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भाइचारा बनाए रखने की नसीहत दी।

वरिष्ठ पत्रकार और एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रॉल होना पड़ा है। मुस्लिम विरोधी एक ट्वीट के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। दरअसल 2 दिसंबर को बुलंदशहर में आयोजित तब्लीगी इज्तेमे(मुस्लिमों का धार्मिक कार्यक्रम) में जा रहे कुछ लोगों को देर हो गई। दोपहर के वक्त  वो बुलंदशहर के ही गांव जैनपुर पहुंचे थे तभी नमाज का वक्त हो गया। इज्तेमा में लाखों लोग पहुंच रहे थे। इस वजह से लंबा जाम भी लगा था। जब वहां जा रहे कुछ लोगों को लगा की नमाज में देरी हो जाएगी तब उन्होंने गांव के शिव मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी।

गांव के लोगों ने ना केवल मुस्लिमों को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की इजाजत दी, बल्कि वजु के लिए पानी का भी इंतजाम किया। मंदिर में नमाज पढ़ने की ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया। इसी को लेकर चित्रा त्रिपाठी ने एक ट्वीट करते हुए सवाल पूछा ”कोई मस्जिद कभी पूजा-अर्चना के लिये खोली गई है क्या?”

एबीपी न्यूज की एंकर को सोशल मीडिया पर यही सवाल पूछना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रॉल करना शुरू कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ऐसे उदाहरण दिये जहां हिंदू समुदाय के लोगों के पूजा करने के लिए मस्जिद को खोला गया था। एक यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया कि केरल में भी मस्जिदों को हिंदुओ के लिए खोला गया था।

कई लोगों ने चित्रा त्रिपाठी को सांप्रदायिक्ता ना फैलाने की नसीहत तक दे डाली। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा ”एक पत्रकार के प्रति जो इज्जत आपके लिए थी वो खत्म हो गई। आप भी देश में नफरत फैलाने वालों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।” यूजर्स ने चित्रा त्रिपाठी को याद दिलाया कि सिंहस्थ कुंभ के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के लिए मस्जिद खोली गई थी।

एक और यूजर ने उन्हें याद दिलाने की कोशिश की कब-कब पूजा के लिए मिस्जिदों को खोला गया। यूजर ने अपने ट्वीट में एक लिंक भी शेयर किया है।

एक और यूजर्स हम्जा चौधरी ने चित्रा त्रिपाठी को याद दिलाया कि कांवड़ियों को मुसलमानों ने शरबत पिलाई है। यूजर ने बताया कि वो अपने हिंदू दोस्तों के साथ दशहरा देखने जाता है।

ट्रॉल होने के बाद इस मुद्दे पर चित्रा त्रिपाठी की तरफ से सफाई में कोई भी ट्वीट खबर लिखे जाने तक नहीं किया गया है। ये पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया यूजर्स ने चित्रा त्रिपाठी को ट्रॉल किया हो। पहले भी उनके ट्वीट के लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रॉल कर चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

2 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

2 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.