Categories: IndiaNews

जिसके एक इशारे पर जल उठा बुलंदशहर, क्या उस बजरंग दल के नेता को जानते हैं आप?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई फायरिंग में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत हो गई। देखते ही देखते दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस चौकी में आगजनी की गई और कुछ घंटों में ही पूरा शहर जल उठा। पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि इसके पीछे मुख्य आरोपी बजरंग दल का नेता योगेश राज का हाथ है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर बजरंग दल का नेता योगेश है कौन, जिसके एक इशारे पर पूरा बुलंदशहर जल उठा।

बताया जा रहा है कि योगेश राज पहले एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। इसके बाद उसने 2016 में बजरंग दल ज्वाइन किया। बजरंग दल में योगेश राज को जिला संयोजक बना दिया गया। वो मूल रूप से नयाबांस गांव का रहने वाला है। योगेश के परिजनों के मुताबिक, वह एलएलबी कर रहा है और थर्ड ईयर का छात्र है। परिजनों का कहना है कि जिस दिन हिंसा हुई उस दिन योगेश का थर्ड सेमेस्टर का पेपर था। परिजनों के अनुसार, योगेश को कुछ लोगों ने फोन किया था कि पास में गौवंश का अवशेष मिला है, जिसके बाद वो वहां गया था। परिजनों का यह भी कहना है कि योगेश हिंसा वाले दिन एलएलबी का पेपर देने गया था।

पुलिस ने योगेश राज के खिलाफ दंगा भड़काने, हत्या और सरकारी कार्य में बाधा डालने के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि योगेश ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भड़का रहा था। उसी के भड़काने पर कार्यकर्ता उग्र हो गए और हिंसा शुरू कर दी। पुलिस ने दावा किया है कि भीड़ को समझा लिया गया था। लेकिन योगेश की वजह से ही अचानक हिंसा भड़क गई।

हिंसा मामले में स्याना कोतवाली में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस केस में बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज के अलावा बीजेपी युवा स्याना के नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल और वीएचपी कार्यकर्ता उपेंद्र राघव समेत 27 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

बता दें कि कथित गौवंश के अवशेष मिलने के बाद बुलंदशहर के चिंगरावठी इलाके में सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। सड़क पर भी कई वाहन फूंक दिए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान पुलिस को बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। प्रदर्शनकारियों की ओर से चली गोली में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई थी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.