राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे-विरोध के बीच कृषि विधेयक पास

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और विरोध के बीच कृषि विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गए। सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।

मोदी सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नए सुधार के कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए लाए गए कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक 2020 और कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 संसद के दोनों सदनों में पारित हो गए हैं। लोकसभा ने इन्हें 17 सितंबर को ही मंजूरी दे दी थी।

विधेयक पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए विधेयक लाने से पहले भी कई कदम उठाए गए हैं और इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

वहीं, विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर उठाए गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने फिर कहा, माननीय प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने भी देश को आश्वस्त किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का इस विधेयक से कोई लेना-देना नहीं है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हो रही थी और आने वाले दिनों में भी खरीद होती रहेगी। इसमें किसी को शंका करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने सदन को बताया कि मोदी सरकार ने एमएसपी पर स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू कर विभिन्न फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की। तोमर ने बीते छह साल के दौरान विभिन्न फसलों के एमएसपी में की गई बढ़ोतरी का ब्योरा भी पेश किया।

राज्यसभा में विधेयक पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जब विपक्ष के सवालों का जबाव दे रहे थे तब विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते विपक्षी दलों के सांसद उपसभापति के आसन तक पहुंच गए।

दोनों विधेयकों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके समेत विपक्ष में शामिल दलों के सदस्य विरोध में बोले। पंजाब से कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने इसे संघीय व्यवस्था के विरुद्ध बताया। उन्होंने कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक 2020 से राज्यों के कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) कानून के तहत संचालित मंडियों के समाप्त होने की आशंका जताई। साथ ही, एमएसपी पर फसलों की खरीद को लेकर किसानों की चिंता का जिक्र किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.