Blog

उत्तराखंड: छात्रा से रेप के आरोप में जेल में बंद स्वामी चिन्मयानंद को संतों ने दी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश की लॉ की छात्रा से यौन उत्पीड़ने के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद ने संतों ने बड़ी राहत दी है।

उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को क्लीन चिट दे दी है। इसका मतलब ये है कि अब चन्मयानंद से संत की पदवी वापस नहीं ली जाएगी। बैठक के दौरान संतों ने इस बा को माना कि स्वामी चिन्मयानंद को फंसाया गया है। संतों का कहना था कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करने के इरादे से साजिश रचकर उन्हें फंसाने में जुटे हुए हैं।

स्वामी चिन्मयानंद पर यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली लॉ की छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है। ये छात्रा चिन्मयानंद के कॉलेज में ही पढ़ाई करती थी। छात्रा का आरोप है कि चिन्मयानंद ने उसके और लॉ कॉलेज की कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया। छात्रा द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद मामले की जांच कर रही एसआईटी ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल चिन्मयानंद जेल में बंद हैं। वहीं पुलिस छात्रा को भी ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस वक्त छात्रा भी जेल में बंद है।

अखाड़ा परिषद की इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी और महामंत्री श्री महंत हरि गिरि महाराज और उनकी पूरी टीम का एक बार फिर 5 साल के लिए चुनाव कर लिया गया। राज्य सरकार से कुंभ के काम जल्दी शुरू करने की मांग करते हुए संतों ने ये उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार कुंभ का भव्य आयोजन करने में सफल होगी और सारे काम समय से पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में सभी 13 अखाड़ों के संत मौजूद शामिल हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.