उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: 5 ग्राम पंचायतों में अधूरे पंचायत भवन निर्माण पर DM सख्त, प्रधानों को नोटिस

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की पांच ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण सालों से अधूरा पड़ा है। इस लापरवाही पर अब जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनसे 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अधूरे निर्माण पर डीएम सख्त

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नीलेन्द्र सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजे हैं। इन पंचायतों में विकास खंड जमानियां की बरुईन, पाह सैय्यद राजा, भदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदौरा, मनिहारी ब्लॉक की नसीरपुर और हरौली शामिल हैं।

रिव्यू के दौरान पाया गया कि इन सभी जगहों पर निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है या पूरी तरह ठप पड़ा है, जबकि पहली किश्त के रूप में ₹8.73 लाख की राशि पहले ही पंचायत खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी।

पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी

डीपीआरओ ने बताया कि यदि निर्धारित समय में पंचायत भवन का कार्य पूर्ण नहीं किया गया या संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1)(छ) के तहत कार्रवाई होगी। इसके तहत ग्राम प्रधान, उपप्रधान या सदस्य को पद से हटाया भी जा सकता है।

15 दिन की डेडलाइन: जवाब नहीं तो पावर सीज

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम प्रधान 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराएं और सभी प्रासंगिक साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि यह कार्य नहीं हुआ तो संबंधित ग्राम पंचायत की वित्तीय शक्तियां सीज की जा सकती हैं और विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए रिजवान अंसारी की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.