Categories: IndiaNews

आगे-आगे मोदी, पीछे-पीछे राफेल, पीएम को इस ‘विमान’ से कोई नहीं बचा सकता: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के तौर पर बहाल करने पर खुशी जताई है। कांग्रेस अध्यक्ष का दावा है कि आलोक वर्मा राफेल सौदे की जांच शुरू करने वाले थे, लेकिन जांच शुरू होने से पहले उन्होंने मोदी सरकार ने हटा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से राफेल सौदे पर राहुल गांधी अपने सवालों के जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने अपने सवाल फिर से दोहराए। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को राफेल से कोई बचा नहीं सकता। कोई नहीं।”

राहुल गांधी ने कहा, “यह एकदम स्पष्ट है कि पीएम मोदी ने निजी तौर अपने खास दोस्त को 30,000 करोड़ रुपये दिए। मेरा एक आसान सवाल है। जब मोदी ने राफेल सौदे को नजरअंदाज किया, तो क्या भारतीय वायुसेना, रक्षा मंत्रालय ने आपत्ति जताई? मैं ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब चाहता हूं। रक्षा मंत्री जवाब देने में समर्थ नहीं हैं और न ही पीएम मोदी।”

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि देश निश्चित तौर पर जानना चाहता कि कैसे पीएम मोदी ने जनता के 30,000 करोड़ रुपये देकर अपने दोस्त की मदद की।

गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार ये आरोप लगाते आ रहे हैं कि पीएम मोदी ने राफेल सौदे में बड़ा घोटाला किया है। उनकी मांग है कि सरकार इस मामले में जेपीसी की गठन करे, ताकि जांच से राफेल सौदे का सच सबसे के सामने आ सके।

बतां दे कि सीबीआई में रिश्वत कांड के बाद सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को मोदी सरकार द्वारा जबरन छुट्टी पर भेजे जाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। सीबीआई में विवाद उस समय शुरू हुआ था जब सीबीआई के दूसरे नंबर के अधिकारी राकेश अस्थाना पर रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। सीबीआई विवाद सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया था।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.