Categories: IndiaNews

अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिल्ली एम्म में भर्ती कराया गया है। उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।

अमित शाह (Amit Shah) ने ट्वीट कर कहा, “मुझे स्वाइन फ्लू (Swine Flu) हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।” खबरों के मुबातिक, शाह को एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड रखा गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 9 बदे एम्स में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि पूरे देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। खास तौर पर दिल्ली से सटे राजस्थान में इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। राजस्थान में पिछले 15 दिनों में 36 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती है। स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी है। जो डॉक्टर छुट्टी पर हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूट ज्वाइन करने को कहा गया है।

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से हो रही मौत के बीच दिल्ली में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली का बॉर्डर राजस्थान से सटा हुआ है। ऐसे में इस बात का डर है कि कहीं इस जानलेवा बीमारी का असर दिल्ली में भी न दिखने लगे। स्वाइन फ्लू से आपको डरने की जरूरत नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। सही वक्त पर अगर स्वाइन फ्लू का लक्ष्ण पहचान में आ जाए तो इस बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण:

  • स्वाइन फ्लू होने पर तेज बुखार होता है, दवा खाने पर भी बुखार कंट्रोल नहीं होता
  • सांस लेने में तकलीफ, नाक से पानी बहना और भूख न लगना
  • गले में जलन और दर्द, सिरदर्द, जोड़ों में सूजन और उल्टी की शिकायत

जैसे ही आपको ये लक्षण दिखे आप तुरंत डॉक्टर से मिलें। सही वक्त पर इलाज होने से इस बीमारी से आप बच सकते हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.