पाकिस्तान के सफेद झूठ का पर्दाफाश हो गया है!

भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच दिल्ली में तीनों सेनाओं की तरफ से संयुक्त प्रेस की गई। इस दौरान एयर वाइस मार्शल आरजी के कपूर ने पाकिस्तान के झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब किया।

एयर वाइस मार्शल आरजी के कपूर ने कहा कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन हमने उनके F-16 को मार गिराया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की कार्रवाई में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

वायुसेना ने कहा कि पाकिस्तानी F-16 विमान जिस वक्त भारतीय वायुसीमा में घुसा उस वक्त विमान से मिसाइल भी दागा गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वायुसेना ने सबूत के तौर पर मिसाइल का तुकड़ा भी दिखाया। एयर वाइस मार्शल ने कहा कि इस मिसाइल का इस्तेमाल सिर्फ F-16 विमान के जरिए ही किया जा सकता है। पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए एफ-16 विमान का इस्तेमाल किया था। जबकि पाकिस्तान इस विमान का इस्तेमाल सिर्फ आतंक के खिलाफ कर सकता है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने कहा कि पहले पाकिस्तान ने कहा कि उसने 2 भारतीय पायलट पकड़े हैं, लेकिन बाद में वो अपने बयान से पलट गया और फिर कहने लगा कि उसने एक पायलट को पकड़ा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देने के दौरान भारत का मिग-21 ध्वस्त हो गया और विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की सेना में जा गिरे। पायलट अभिनंदन को छोड़े जाने की खबर पर वायुसेना ने खुशी जाहिर की।

तीनों सेनाओं ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई कार्रवाई पूरी तरह सफल रही है। इसके साबूत सेना के पास हैं, भारत सरकार जब चाहे सबूत दिखा सकती है। एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि हमने जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर बम बरसाया है, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि हम जो ध्वस्त करना चाहते थे, वो हमने कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

14 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.