विंग कमांडर अभिनंदन की ‘रिहाई’: किस नेता ने क्या प्रतिक्रिया दी?

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के ऐलान के बाद पूरा देश खुश। कई नेताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान की सरकार ने हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई का ऐलान कर दिया है। वहां के प्रधानमंत्री इमरान खाने ने संसद में ऐलान किया कि शुक्रवार को अभिनंदन को रिहा कर दिया जाएगा। इमरान की रिहाई के ऐलान की खबर आते है देश में जश्न का माहौल है। कई बड़ी हस्तियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती ?

विंग कमांडर के रिहाई के ऐलान पर पीडीपी की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि ये अच्छी खबर है और इससे पूरे देश को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि हमारा शीर्ष नेतृत्व भी इस शांति के कदम का उसी तरीके से जवाब देगा। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी बात पर खरे उतरेंगे और पुलवामा हमले पर भारत के डोजियर पर कदम उठाएंगे। इमरान खान ने एक राजनेता की तरह काम किया है।”

रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा ?

इमरान खान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के फैसले की प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अभिनंदन की रिहाई उनके परिवार और देश के हर नागरिक के लिए बहुत अच्छी खबर है। हमें अभिनंदन और हमारी सेनाओं पर फक्र है।

कैप्टन अमरिंदर ने क्या कहा ?

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद ने भी अभिनंद की रिहाई के फैसले पर खुशी जताई है। अमरिंदर ने कहा कि  मैंने पहले ही उसकी रिहाई की डिमांड की थी।

इमरान खान ने जब पाकिस्तान की संसद में विंग कमांडर की ऐलान किया तो वहां मौजूद सांसदों ने तालियां बजा कर उनके फैसले का स्वागत किया।

आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स के एयर स्ट्राइक के अगले ही दिन पाकिस्तान के फाइटर प्लेन ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान का F-16 विमान गिरा दिया। इस दौरान भारत का भी एक मिग-21 क्रैश हो गया। इसके वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: शुक्रवार को रिहा हो जाएंगे विंग कमांडर अभिनंदन

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.