फोटो: सोशल मीडिया
सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी महिला से दोस्ती करने को लेकर उनकी वरिष्ठता कम की जा सकती है।
स्थानीय महिला से दोस्ती करने में मेजर गोगोई की मदद करने वाले उनके ड्राइवर समीर माला को भी कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया का सामना करना पड़ा है। खबरों के मुताबिक, उनको बड़ी फटकार मिल सकती है। मेजर गोगोई और उनके ड्राइवर के खिलाफ फरवरी में साक्ष्य जुटाने के बाद कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई थी। दोनों को दो आधार पर दोषी पाया गया है। उन्हें निर्देश के विपरीत स्थानीय महिला से दोस्ती करने और सैन्य-अभियान क्षेत्र में कार्यस्थल से दूर होने को लेकर उन्हें दोषी माना गया है।
पुलिस ने मेजर के साथ उनके ड्राइवर और एक स्थानीय महिला को 2018 में तब हिरासत में लिया था, जब वे एक स्थानीय होटल में गए थे। वहां होटल के मैनेजर ने उन्हें रात्रि विश्राम के लिए कमरा देने से मना कर दिया था।
मेजर गोगोई पत्थरबाजों से निपटने के लिए मानव ढाल बनाने को लेकर चर्चा में आए थे। 2017 में मेजर गोगोई तब विवादों में आए थे, जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अपनी ड्यूटी के अनुपालन के दौरान पत्थबाजी करने वाली भीड़ से निपटने के लिए एक कश्मीरी युवक को जीप के आगे बांधकर मानव ढाल बनाई थी। मेजर गोगोई को जम्मू-कश्मीर में विद्रोह का सामना करने के लिए राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में तैनात किया गया था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.