Categories: Newsखेल

IPL 2019: हैदराबाद ने बेंगलोर को 118 रनों से दी करारी शिकस्त, वॉर्नर और बैर्यस्टो ने मचाया धमाल

आईपीएल के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 118 रन से मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टीम के लिए इसे एक बड़ी शर्मनाक हार बताया है।

हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जॉनी बेयरस्टो के 114 और डेविड वार्नर के नाबाद 100 के शतकों के बाद मोहम्मद नबी (11/4) और संदीप शर्मा (19/3) की घातक गेंदबाजी के दम पर ने रविवार को बेंगलोर को 118 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से बेंगलोर की ये दूसरी सबसे बड़ी हार है।

कोहली ने मैच के बाद कहा, “हमारे लिए ये सबसे शर्मनाक हार में से एक थी। इस हार को पचाना बहुत मुश्किल है। हमारे लिए पहली गेंद से लेकर आखिरी विकेट गिरने तक कुछ भी अच्छा नहीं गुजरा।”

हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 231 रन का बड़ा स्कोर बनाया और फिर बेंगलोर को 19.5 ओवर में 113 रन पर आउट कर दिया।

उन्होंने कहा, “हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन से हमें सभी विभागों में मात दी। हैदराबाद ने दिखाया कि वो एक चैम्पियन टीम है। वे पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने 2016 में हमें हराया था। इसका पूरा श्रेय वार्नर और बेयरस्टो की जोड़ी को जाता है।”

कोहली ने कहा, “मैच के दौरान हमने कुछ प्रयोग किए। मुझे लगा कि एबी के साथ नंबर पर तीन पर बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम को दबाव में लाया जा सकता है। हमारे पास अभी भी 11 मैच बाकी हैं और मुझे उम्मीद है कि हम आगे जीत की लय हासिल करेंगे।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.