अरुणाचल प्रदेश में एनपीपी के विधायक तिरोंग अबोह समेत 11 लोगों तिरप जिले में उग्रवादियों बेरहमी से हत्या कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अबोह और उनके परिवार के सदस्य असम के डिब्रूगढ़ से खोनसा जा रहे थे। इसी दौरान तिरप जिले के बोगापानी इलाके में उनके वाहन पर उग्रवादियों ने हमला किया। पर्वतीय राज्य के खोनसा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक अबोह ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ा था, जिसके कारण उन्हें नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-इसाक-मुइवा गुट उग्रवादियों से धमकियां मिलीं थीं।
एनपीपी प्रमुख और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। संगमा ने ट्वीट किया, “एनपीपी अपने विधायक तिरोंग अबोह और उनके परिवार के सदस्यों की मौत की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी है। हम इस क्रूर हमले की निंदा करते हैं और गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री कार्यालय से आग्रह करते हैं कि ऐसे हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।”
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट किया, “उग्रवादियों द्वारा खोनसा के विधायक तिरोंग अबोह और कई अन्य लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से बेहद सदमे में हूं। हम इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। मेरी संवेदनाएं मारे गए लोगों के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.