असम में एक ट्रेन मेंं धमाके में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट की वजह का पता नहीं चल पाया है।
असम के कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट मेंं 11 लोग घायल हो गए। जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ये ब्लास्ट रांगिया डिविजन के अंदर हरिसिंगा स्टेशन के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट इंजन के बाद चौथे कोच में हुआ है। ब्लास्ट से कुछ देर पहले ही ट्रेन हरिसिंगा स्टेशन से यह ट्रेन शाम 6.54 बजे रवाना हुई थी और करीब 3 किलोमीटर चलने के बाद ही धमाका हो गया।
ब्लास्ट की अब तक जो तस्वरें सामने आई है उसमें छत पर धमाके का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि इस धमाके से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस इसे IED ब्लास्ट मान जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि असल में ये बम ब्लास्ट है या नहीं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.