Categories: IndiaNews

भारतीय सेना ने की एक और सर्जिकल स्ट्राइक, 6 आतंकवादियों को मार गिराया

भारतीय सेना ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। सेना की इस कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए हैं।

सेना ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिस मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए हैं, वह सेना का सर्जिकल ऑपरेशन थी। 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आजाद मलिक सहित 6 आतंकवादियों की मौत को सर्जिकल ऑपरेशन बताया।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला में मीडिया से बात करते हुए भट्ट ने कहा कि हमला बहुत तेज और सटीक था। उन्होंने कहा कि सेना को कोई हानि नहीं होने के कारण अभियान सफल रहा। कोर कमांडर ने कहा कि जो भी बंदूक उठाएगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “दक्षिण कश्मीर में उत्तर कश्मीर से ज्यादा आतंकवादी हैं। आतंकवादी कश्मीर के लोगों को आतंकित कर रहे हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.