Blog

ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी: किस कंपनी की सेल कितने फीसदी गिर गई?

देश को आर्थिक मंदी से बचाने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशश कर रही है, लेकिन फिलहाल अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। सबसे बुरा हाल ऑटोमोबाइल सेक्टर का है।

गाड़ियों की मांग लगातार गिर रही है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की सेल भारत में अगस्त महीने में 32.7 फीसदी तक गिर गई है। पिछले महीने मारुति की सिर्फ 1,06,413 इतनी कारों की ही बिक्री हुई। अगस्त 2018 में कंपनी की बिक्री 1,58,189 इकाई रही थी। वहीं जुलाई में कारों की बिक्री में 36 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।

कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि अगस्त में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 34.3 फीसदी घट गई है। मारुति की छोटी कारों जैसे कि ऑल्टो और वैगन आर की बिक्री इस दौरान 71.8 फीसद घटकर 10,123 वाहन रह गई। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 35,895 इकाई का था। बात कॉम्पैक्ट सेक्शन की करें तो कंपनी की बिक्री 23.9 फीसद घटकर 54,274 इकाई रह गई, जो अगस्त, 2018 में 71,364 इकाई थी। इस सेक्शन में कंपनी की स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजाइर गाड़ियां आती हैं। सबसे ज्यादा गिरावट मीडिम कारों की बिक्री में देखी गई है। सियाज की बिक्री भारी गिरावट के साथ 1,596 इकाई पर आ गई। पिछले साल इसी महीने में इसकी बिक्री 7,002 इकाई रही थी।

महिंद्रा और महिंद्रा की कारों की बिक्री घटी

मारुति की तरह ही दूसरी कंपनी की कारों की सेल में भी भारी गिरावट देखी गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अगस्त में 25 फीसद गिरकर 36,085 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में ही कंपनी ने 48,324 गाड़ियां बेची थी। कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि अगस्त में उसकी घरेलू बिक्री 26 फीसद गिरकर 33,564 वाहन रही, जो पिछले साल इसी महीने में 45,373 वाहन थी। मंदी की वजह से कंपनी के निर्यात पर भी फर्क पड़ा है। कंपनी का निर्यात 15 फीसद घटकर 2,521 वाहन रह गया, जो इससे पिछले साल इसी माह में 2,951 वाहन था।

होंडा का क्या हाल है?

होंडी की कारों में भी गिरावट देखी गई है। होंडा कार्स इंडिया लि. की घरेलू बिक्री अगस्त महीने में 51.28 फीसदी घटकर 8,291 इकाई रह गई है। जो एक साल पहले इसी महीने में 17,020 इकाई थी। कंपनी के बड़े अधिकारी ने कहा है कि ये हाल तब है जब कारों में भारी छूट दी जा रही है और ये कार खरीदने का सबसे बेहतर वक्त है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.