सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन द्वारा राम मंदिर का नक्शा फाड़े जाने की चारों तरफ कड़ी आलोचना हो रही है।
राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य रामविलासदास वेदान्ती ने राजीव धवन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राजीव धवन ने ऐसा करके देश की एक सौ तीस करोड़ की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मामले में फैसला आने के बाद जनता धवन को खुद कानूनी तरीके से जवाब देगी।
वेदान्ती ने कहा कि राम जन्मभूमि विवाद पर अदालत के फैसले के बाद राजीव धवन को देख लेंगे। उन्होंने ये भी कहा राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने समझौते की पेशकश की है, जिसमें ये भी कहा गया है कि काशी और मथुरा में मस्जिद बनाने की इजाजत दी जाय। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम के नाम पर मंदिर है, मोहल्ला है, सड़क है। पूरी अयोध्या राम के नाम पर है, लेकिन बाबर के नाम पर अयोध्या में ना तो कोई मोहल्ला है और न ही कोई सड़क। उन्होंने कहा कि कहने का मतलब ये है कि बाबर का नाम पर यहां पर कुछ भी नहीं है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.