Blog

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की AK-47 का नीतीश कैबिनेट से है कनेक्शन?

बिहार के एके-47 वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर से पहले बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे से सीएम नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट में खलबली मच गई है।

फुसफुसिया रायफल लिए नीतीश कुमार की पुलिस अनंत सिंह की ताक में बैठी थी और बाहुबली ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडेर कर दिया। कोर्ट में सरेंडर करने से पहले बाहुबली ने जो खुलासा किया, उससे नीतीश कुमार समते उनकी कैबिनेट के मंत्री, सांसद और एएसपी के होश उड़ा दिए। अनंत सिंह ने कहा कि सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और ASP लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के जरिए घर में हथियार रखवाए थे।

सरेंडर करने से पहले अनंत सिंह ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो पुलिस के सामने किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेंगे। बाहुबली विधायक ने पुलिस पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन नीतीश कुमार की पुलिस पर नहीं।

मुकामा में पुलिस ने छापा मारकर अनंत सिंह के घर से एके-47 बरामद किया था। इसके बाद 16 अगस्त को मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस ने विधायक के आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन अनंत सिंह को गिरफ्तार करने में नीतीश की पुलिस नाकाम रही थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.