Categories: IndiaNews

नीतीश की शराब बंदी पर बिहार पुलिस के जवानों की ‘गुगली’, नशे में धुत जवानों ने ऐसे की ‘नौटंकी’

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में शराब बंदी की एक बार फिर पोल खुल गई है। इस बार आम जनता ने नहीं, बल्कि बिहार पुलिस ने शराब बंदी की पोल खोल कर रख दी है।

बिहार पुलिस के दो जवान नशे में हंगामा करते पकड़े गए हैं। ये मामला नीसीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है। नालंदा के उपत्पाद विभाग में कार्यरत सैफ के दो जवानों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया।सैफ के जवानों को पुलिस हिरासत में लेने गई तो दोनों ने जमकर बवाल काटा। दोनों आरोपी जवान पुलिस से मारपीट पर उतर आए। पुलिस ने दोनों जवानों को हिरासत में लेने के बाद मेडिलकल जांच के लिए भेज दिया। नीतीश सरकार द्वारा बिहार में लागू शराब बंदी कितना सफल है, आप इन शराबी जवानों के पकड़े जाने से अंदाजा लगा सकते हैं।

नीतीश कुमार सरकार द्वारा बिहार सदन में कुछ दिनों पहले पेश किए गए आंकड़ों से भी शराब बंदी की पोल खुल गई थी कि राज्य में पूर्ण शराब बंदी की क्या हकीकत है। राज्य सरकार द्वारा पेश आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में शराब बंदी कानून का पालन न करने पर हर 10 मिनट में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से पुलिस हर दिन 172 ऐसे लोगों को गिरफ्तार करती है जो शराब बंदी कानून का उल्लघंन करते हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा को बताया था कि अप्रैल 2016 से अब तक शराब बंदी कानून को तोड़ने के आरोप में 1.21 लाख लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आकंड़े के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2016 से 6 मार्च, 2018 तक के बीच आबकारी विभाग ने 6.5 लाख छापेमारी की। इसमें 2 मिलियन लीटर शराब जब्त की गई। नीतीश सरकार ने राज्य में 1 अप्रैल, 2016 को राज्य में देशी शराब पर तुरंत प्रभाव से और अगले 6 महीने में हर किस्म की शराब पर पाबंदी लगा दी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.