Categories: IndiaNews

जेल में सजा काट रहे लालू यादव को क्यों याद आ रहा लालटेन?

चारा घोटाला केस में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू यादव ने कहा कि बिजली जाने पर अभी भी ‘लालटेन’ जलाने की जरूरत पड़ती है।

आरजेडी अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “नीतीश बोलते हैं कि अब ‘लालटेन’ की जरूरत नहीं है, लेकिन, ये नहीं जानते कि बिजली जाने पर तो ‘लालटेन’ जलाना पड़ता ही है।”

गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार सार्वजनिक मंचों से कई बार कटाक्ष करते हुए कह चुके हैं कि बिहार के हर घर तक बिजली पहुंच गई है और अब यहां ‘लालटेन’ की जरूरत नहीं है। आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन है।

जेडीयू के चुनाव चिन्ह को लेकर भी लालू यादव ने कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अब कोई नीतीश को समझाए कि उसका निशान ‘तीर’ तो द्वापर युग में ही खत्म हो गया था। अब उनका वह ‘तीरवा’ कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है, का समझे? कुछ बुझे?”

लालू के ट्वीट के जवाब में जेडूयी प्रवक्ता नीरज कुमार ने इशारों ही इशारों में लालू के बड़े बेटे को छोड़कर छोटे बेटे को उत्तराधिकारी बनाने पर तंज कसा। नीरज ने ट्वीट कर कहा, “आप को भी दर्द है कि लोग लालटेन को क्यों भूल रहे हैं। आप ऐसे महानुभाव हैं कि ‘ट्विटर’ को भी चिड़िया कहते थे। आज बिजली जाएगी तब न। जब बिजली समुचित उपलब्ध हो, तो लालटेन को कौन पूछे! ‘तीर’ सच में द्वापरयुग से आ रहा, पुराने युग को कौन भूल सकता? शायद आप भी महाभारत होने के कारणों को याद रखते?”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.