फोटो: सोशल मीडिया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। वो यूपी के अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने के उनके फैसले का मकसद यह संदेश देना है कि भारत एक है।
कांग्रेस अध्यक्ष कहा, “मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सभी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि मैं दक्षिण भारत और साथ ही उत्तर भारत से भी चुनाव लड़ूंगा।” राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी और किसानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगता हुए कहा, “किसानों को नहीं पता कि उनके लिए भविष्य में क्या है। युवाओं को नौकरियां पाने में परेशानी हो रही है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मैं केरल की सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि माकपा और कांग्रेस यहां मुकाबले में है और यह जारी रहेगी। लेकिन मैं माकपा के बारे में एक शब्द भी नहीं कहूंगा। वे मुझ पर हमला करेंगे और उन्हें ऐसा करने दीजिए।”
नामांकन दाखिल करने क बाद राहुल गांधी ने एक रोड शो किया। इस रोड शो में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियांका गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने राहुल गांधी का वायनाड में स्वागत किया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.