Categories: IndiaNews

इस बार पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष, पाकिस्तान को न्यौता नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मई को शपथ ग्रहण समारोह है। शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पीएम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस बार समारोह में बिस्मटेक के नेताओं को न्यौता भेजा गया है।

बिम्सटेक संगठन में शामिल सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इस संगठन में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं। इस बार शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान को न्यौता नहीं भेजा गया है। बिम्सटेक का पूरा नाम ‘वे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन है। ये बंगाल की खाड़ी के आस पास मौजूद देशों को एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। आपको बता दें कि पिछली बार 2014 में जब मोदी ने शपथ ली थी तो उस समारोह में सार्क सदस्य देशों के प्रमुख शामिल हुए थे। तब मोदी के शपथ ग्रहण में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल हुए थे।

2014 में मोदी के शपथ ग्रहण में करीब 2000 विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इस बार ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के राष्ट्र अध्यक्षों ने बधाई दी है।

नरेंद्र मोदी बीजेपी के पहले ऐसा नेता है जिन्हें 5 साला कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरे बार पीएम पद के लिए चुना गया है। इसके अलावा मोदी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैंजो पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भी लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उनका पहला कार्यकाल महज एक साल सात महीने का ही रहा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.