यूपी: जहरीली शराब ने ले ली 8 जिंदगी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीली शराब का कहर बरपा है। रामनगर के रानीगंज में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 8 की मौत हो गई है।

मरने वालों में तीन सगे भाई और पिता हैं। घरवालों का दावा है कि ये मौत देसी शराब पीने की वजह से हुई। वहीं 9 लोगों की हालत गंभीर है। 7 को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौत पर दुख जताया है। सीएम ने डीएम और एसपी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं घटना के बाद रामनगर के SHO और जिला आबकारी अधिकारी को  सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इलाके में एक देशी शराब की दुकान से शराब लेकर लोगों ने पी थी। शराब पीने के बाद लोगों को पहले दिखना बंद हो गया। लोगों का आरोप है कि ठेके पर नकली शराब बनाकर बेची जाती थी। आरोप है कि सरकार की तरफ से आने वाली शराब की बोतलों में ज्यादा फायदा नहीं मिलता, इसलिए नकली शराब बनाकर बेचा जाता था। इससे दो से तीन गुना का फायदा होता था। बता दें कि इसी साल फरवरी में सहारनपुर और आसपास के इलाकों में जहरीली शराब ने करीब 50 लोगों की जान ले ली थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.