किसने की 23 मई को मोदी दिवस घोषित करने की मांग ?

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पूरे देश में लोग मोदी का गुणगान कर रहे हैं। हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा। अब तो 23 मई के दिन को उनके नाम के दिवस के रूप में घोषत करने की मांग उठने लगी है।

योग गुरु बाबा राम देव ने कहा, ”23 मई हिंदुस्तान की राजनीतिक इतिहास का बहुत गौरवशाली दिन बना है। प्रचंड बहुमत से देश के लोगों ने मोदी की सरकार बनाई है। लोगों ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट देकर लोगों ने मोदी जी पर विश्वास जताया है। या भारतीय राजनीतिक की अभूतपूर्व घटना है। इससिए मैं मानता हूं कि 23 मई को मोदी दिवस या लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।”

बाबा रामदेव ने कहा कि गरीब परिवार में पैद हुआ एक शख्स, चाय बेचने वाले के घर में पैदा हुआ एक शख्स जो देश में सभी लोगों को समर्थन पाता है। अपने बूते 300 से ज्यादा सीटें लेकर आता है और एनडीए को 350 सीटें दिलवाकर सरकार बनाता है। यह लोकतंत्र में लोगों के विश्वास की पराकाष्ठा का दिन है। योग गुरु ने कहा कि उनका मोदी प्रेम है इलसिए वो ऐसा नहीं कह रहे, बल्कि मोदी पर भगवान की कृपा है इसलिए उन्होंने करोड़ों लोगों का विश्वास हासिल किया है।

जनसंख्या नियंत्रण पर कही बड़ी बात

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी बाबा रामदेव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकरा को ऐसा नियम बनाना चाहिए कि जब किसी शख्स के तीसरा बच्चा हो तो उससने वोट देने का अधिकार छीन लेना चाहिए। रामदेव ने कहा कि अगले 50 साल में देश की जनसंख्य 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे ज्यादा हम संभाल नहीं पाएंगे। रामदेव के मुताबिक ये तभी मुमकिन है जब सरकार ये कानून बनाए कि जिसका तीसरा बच्चा हो उससे वोट देने का अधिकार छीन लिया जाए। इसके अलावा तीन बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगे। इसके साथ ही हर तरह से सरकारी लाभ से बंचित कर दिया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.