फोटो: सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गुना में बीजेपी विधायक गोपीलाल जावट के पोते विवेक की दबंगई का मामला सामने आया है। विधायक के पोते पर युवती को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
गुना के महावीरपुरा की रहने वाली युवती ने पुलिस में बीजेपी विधायक गोपीलाल जावट के पोते के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती की शिकायत के मुताबिक, जब उसने विधायक के पोते विवेक से बात करने से मना किया तो उसने उसके चेहर पर एसिड फेंकने और उसका फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विधायक का पोता यहीं नहीं रुका वो तलवार लेकर युवती के घर धमक गया और जमकर तांडव मचाया। सीसीटीवी फुटेज में विधायक के पोते की करतूत कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में विधायक का पोता युवती के दरवाजे पर तलवार से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने बताया कि युवती की शिकातय के मुताबिक, विवेक जाटव उसे डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। 2 अप्रैल को वो पेपर देकर कॉलेज से घर जा रही थी। तभी रास्ते में विवेक ने रोककर बात करने का दबाव बनाया। जब युवती ने मना किया तो विवेक ने चेहरे पर एसिड फेंकने और अपने दादाजी की धौंस देते हुए उसके पिता को नौकरी से हटवाने और भाई की हत्या कराने की धमकी दी।
वहीं विधायक गोपीलाल जाटव का कहना है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता से उनकी बात हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि बच्चों को समझाओ। उन्होंन कहा कि पोते विवेक से अभी मेरी बात नहीं हुई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.