जिस दिल्ली को गुमान है कि वो देश चलाती है। फिलहाल उसे लोगों के फेफड़े चलाने की इजाजत नहीं है। एयर पॉल्युशन इतना ज्यादा हो गया है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
सभी जानते हैं कि इस पॉल्युशन की प्रमुख वजह पड़ोसी प्रदेशों में जलाई जा रही पराली के साथ ही गाड़ियों से निकलने वाला धुआं है। लेकिन बीजेपी नेता ने दिल्ली-एनसीआर में फैले वायु प्रदूषण के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा किया है। बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने बुधवार को कहा कि किसान और उद्योग हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि किसान और व्यापारी को प्रभावित मत कीजिए। अगर ये दोनों प्रभावित हुए तो देश नहीं चल पाएगा। किसानों के पराली जलाने से वायु प्रदूषण नहीं होता। हो सकता है कि जहरीली हवा पड़ोसी पाकिस्तान की तरफ से छोड़ी जा रही हो क्योंकि वो हमसे घबराया हुआ है। हर बार युद्ध में पड़ोसी देश को मुंह की खानी पड़ी है।
यही नहीं बीजेपी नेता ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भगवान कृष्ण का अवतार बता दिया। और पीएम मोदी की तुलना अर्जुन से करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पाकिस्तान घबराया हुआ है। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंदिर तो बनकर ही रहेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.