खाद्य मंत्री को ही नहीं पता कैसे कम होगी प्याज की कीमत, लोगों से मांगी राय

प्याज की कीमत आम आदमी के आंसू निकाल रही है। पिछले तीन दिन में प्याज की कीमत 30-50 रुपये का उछाल आया है। अलग-अलग शहरों प्याज इस वक्त 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर ही केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को सचिवों के साथ बैठक की। मीटिंग के बाद खाद्य मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द बाजार में नए और आयातित प्याज की आपूर्ति बड़ी तादाद में शुरू हो जाएगी। जिससे कीमतें तेजी से नीचे आएंगी। इसके साथ ही रामविसाल पासवान ने आम लोगों से भी प्याज की कीमत करने के सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया या आम लोग सोशल मीडिया या कंज्यूमर ऐप के जरिए अपने सुझाव दे सकते हैं।

मीटिंग के बाद रामविलास पासवान ने ट्वीट किया, ”खरीफ की बुवाई में देरी की वजह से प्याज की नई फसल बाजार में देर से पहुंच रही है।” इसके साथ ही खाद्य आपूर्ति मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए इजिप्ट, टर्की, ईरान और अफगानिस्तान से प्याज आयात करने की प्रक्रिया जारी है। विदेश और कृषि मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि इन देशों से बात कर निजी कंपनियों को प्याज के आयात की सुविधा उपलब्ध कराएं। रामविलास पासवान ने कहा कि इस बार पिछले साल की तुलना में प्याज का उत्पादन 40 प्रतिशत कम हुआ है।

प्याज की कीमत अभी और रुलाएगी!

पिछले 10 दिनों में प्याज की कीमत में 200 से 300 फीसदी का इजाफा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि ये कीमत अभी और बढ़ेगी और आने वाले दिनों में प्याज दिल्ली में 120 रुपये प्रति किलो तक बिक सकती है। आपको बता दें कि प्याज की कीमत पिछले 4 साल में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर है। वहीं इस साल अगस्त में प्याज की कीमत 15-20 रुपये प्रति किलो थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.