गाजीपुर: आलिशा हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, जीजा को किया गिरफ्तार, हुए कई बड़े खुलासे

उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने आलिशा हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने लेने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में आलिशा के जीजा को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को गाजीपुर के एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने मीडिया से बात करते हुए आलिशा हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आलिशा की हत्या के आरोपी का नाम इमाम अहमद है, जो उसका जीजा है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया धारदार हथियार और मृतका का चप्पल, बैग और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी आलिशा से एकतरफा प्यार करता था। आरोपी को इस बात की खबर लगी थी कि आलिशा की दो लोगों से दोस्ती है। यही बात उसे नागवार गुजरी और उसने आलिशा की हत्या का प्लान बनाया।

मीडिया से बात करते हुए एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी इमाम अहमद भांवरकोल थाना इलाके के पखनपुरा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी ने फोनकर आलिशा को रौजा तिराहे पर बुलाया। वहां से वो आलिशा को किछौंछा शरीफ ले गया। आरोपी के मुताबिक, आलिशा ने किछौंछा जाने की इच्छा जताई थी। यही वजह है कि वो आलिशा को किछौंछा ले जाकर रास्ते में हित्या का प्लान बना लिया।

एसपी ने बताया कि किछौंछा से लौटते समय बिरनो थाना क्षेत्र के महमूदपुर ढेबुआं गांव में आलिशा का जीजा बाइक से उतरा और लघुशंका के लिए चला गया। पुलिस के मुताबिक, इसी बीच वो बैग में रखे धारदार हथियार को बाहर निकाला और अलिशा पर पीछे से हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि इस दौरान आलिशा बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी आलिशा को पास की झाड़ियों में ले गया वहां पर उसने आलिशा की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका चेहरा क्षत विक्षत कर दिया।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आलिशा के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने परिजनों को पहचान के लिए बुलाया तो घरवालों ने कपड़े और हाथ के कड़े से शिनाख्त कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.