बीजेपी सांसद का अपनी ही पार्टी के विधायक पर जूतम-पैजार

संतकबीरनगर मेंं बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने एक मीटिंग के दौरान बीजेपी के ही विधायक बघेल को जूतों से पीट दिया। 

नेताओं का अपनी ही पार्टी के दूसरे नेताओं पर जुबानी वार तो आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन ऐसा बहुत कम ही देखा होगा कि कोई सांसद अपनी ही पार्टी के विधायक को पीट दे। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में कलेक्ट्रेट में योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन की अगुआई में बुधवार को जिला कार्ययोजना समिति की बैठक हुई। मीटिंग के दौरान शिलापट में नाम ना होने को लेकर बीजेपी विधायक राकेश बघेल और बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी में विवाद हो गया। जुबानी जंग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात मारपीट तक आ गई। सांसद शरद त्रिपाठी ने अधिकारियों के सामने ही विधायक बघेल को जूतों से पीट दिया।

पहले तो विधायक ने 10-15 जूते खाए, लेकिन फिर जवाब देते हए सांसद महोदय को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिस ने दोनों को अलग किया। मीटिंग में मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और फिर इसे वायरल कर दिया। मारपीट का ये वीडियो अब सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?

मीटिंग में समिति के सदस्य प्रस्ताव पेश कर रहे थे। एक परियोजना के शिलापट पर सांसद शरद त्रिपाठी का नाम नहीं लिखा था। इसे देखते ही सांसद भड़क गए। प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने सांसद और विधायक के बीच-बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक सांसद ने जूता निकालकर विधायक को पीटना शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सांसद और विधायक में काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”आज यूपी में दुनिया की सबसे अनुशासित राजनीतिक पार्टी का दावा करने वाली बीजेपी के सांसद और विधायक के बीच जूतों का सादर आदान-प्रदान हुआ। यह आगामी चुनावों में अपनी हार से आशंकित बीजेपी की हताशा है।”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने संतकबीर नगर की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोनों ही नेताओं को लखनऊ तलब किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये अशोभनीय और अमर्यादि था। उन्होंने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.