महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को बीजेपी की प्रज्ञा ने बताया देशभक्त, चुनावी मौसम में बीजेपी ने बयान से किया किनारा

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी चुनावी मौसम में बैकफुट पर आ गई है।

प्रज्ञा ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को दशभक्त करार दिया। प्रज्ञा ने कहा, “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और रहेगें।” प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि जो लोग नाथूराम गोडसे पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्हें खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और चुनाव में उन्हें जवाब मिल जाएगा।

प्रज्ञा के इस बयान के बाद चारों तरफ बीजेपी की कड़ी आलोचना हुई। प्रज्ञा के बयान के तुरंत बाद बीजेपी ने आधिकारिक बयान जारी कर खुद को इस बयान से किनारा कर लिया। साथ ही पार्टी ने प्रज्ञा के बयान की निंदा की। यही नहीं पार्टी ने ये भी कहा कि प्रज्ञा को इस बयान को लेकर तलब किया गया है। साथ ही उनसे सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है।

बीजेपी द्वारा ये कहने पर की प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगेंगी, बावजूद इसके ऐसा नहीं हुआ। मीडिया ने जब प्रज्ञा से बयान पर माफी मांगने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं बीजेपी की कार्यकर्ता हूं और जो पार्टी की लाइन है वही मेरी लाइन भी है, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी।

वहीं प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि मोदी और अमित शाह की चहेती प्रज्ञा ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ने अपने शब्दों से बापू के विचारों को छलनी कर दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि हिंसा बीजेपी के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा के इस बयान से बीजेपी का असली चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने आ गया है और देश की जनता बीजेपी को माफ नहीं करेगी। सुरजेवाला ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब प्रज्ञा ने इस तरह का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मुंबई हमले में शहीद हुए एटीएस के पूर्व चीफ हेमंत करकरे का प्रज्ञा ठाकुर ने अपमान किया था। प्रज्ञा ने हेमंत करकरे को देशद्रोही करार दिया था।

गौरतलब है कि 12 मई को अभिनेता और मक्कल निधि मैय्यम पार्टी के प्रमुख कमल हासन ने तमिलनाडु के अरावाकुरुची विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि स्वतंत्र भारत का पहला आतंकवादी हिंदूथा और उसका नाम है नाथूराम गोडसे था। प्रज्ञा ठाकुर ने कमल हासन के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.