उत्तराखंड की शीतल ने माउंट एवरेस्ट पर फराया तिरंगा, पहाड़ की बेटी के जज्बे को देश ने किया सलाम

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सोर की रहने वाली पर्वतारोही शीतल ने राज्य समेत पूरे देश का नाम रोशन किया है। शीतल ने नेपाल में माउंट एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रच दिया है।

शीतल के कोच योगेश गर्ब्याल ने बताया कि 15 मई की रात को शीतल ने एवरेस्ट की चोटी को फतह कर लिया। शीतल के हौसले को पूरा देश सलाम कर रहा है। धारचूला के रहने वाले शीतल के कोच योगेश गर्ब्याल, शीतल की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। वहीं शीतल के घर वाले बेटी की इस कामयाबी से फूले नहीं समा रहे। शीतल की इस उपलब्धि से स्थानीय लोग भी काफी खुश हैं। शीतल का परिवार जिला मुख्यालय के पास ही रहता है।

शीतल 5 अप्रैल को काठमांडू से एवरेस्ट के बेस कैंप के लिए रवाना हुईं थीं। वो 15 अप्रैल को बेस कैंप पहुंचीं थीं। उन्होंने 12 मई तक बेस कैंप में दूसरे पर्वतारोहियों के साथ रॉक क्लाइबिंग का अभ्यास किया।

इससे पहले भी शीतल पूरी दुनिया को अपने जज्बे का लोहा मनवा चुकी हैं। 2017 में शीतल ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को महज 22 साल की उम्र में फहत कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। शीतल कंचनजंगा के साथ ही बाकी सभी चोटियों को फतह कर चुकी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.