बिहार के बेतिया में बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने अपने भाई के बर्बर रवैये पर सफाई दी है और खुद को इस मामले से अलग कर लिया है।
भाई द्वारा दुकानदार की बेरहमी से पिटाई करने पर रेणु देवी ने सफाई देते हुए कहा, “मेरे भाई से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरा नाम इस मामले में उछालना ठीक नहीं है। दोषी पर कार्रवाई हो मुझे इस पर कोई ऐतराज नहीं है।”
बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी के भाई ने बीते 3 जून को एक दुकानदार की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी थी, क्योंकि वह दुकनादार उसके आने पर खड़ा होकर उसे सम्मान नहीं दिया। रेणु देवी का भाई पिनू एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था। दुकान पर पहुंचने पर स्वागत में दुकानदार के खड़ा नहीं होने पर पिनू इतना नाराज हुआ कि वहीं पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। खबरों के मुताबिक, पिनू ने दुकानदार की दुकान में पहले पिटाई की। इसके बाद दुकानदार को पावर हाउस ले गया और वहां भी उकी जमकर पिटाई की।
दुकानदार से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की फॉर्न्यूचर गाड़ी को जब्त कर लिया है। साथ ही पावर हाउस स्थित उसके आवास पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी भी की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.