Blog

भारत में काली कमाई के कुबेरों का पता जल्द चलने वाला है

देश के काली कमाई के कुबेरों के चेहरे से नकाब जल्द ही उतरने वाला है। स्विस बैंक ने भारतीयों के खातों का पहला ब्योरा देश को सौंप दिया है।

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच नई ऑटोमैटिक सूचना विनिमय प्रणाली AEOI से ये जानकारी मिली है। ब्योरा मिलने के बाद इसे ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई में अहम कामयाबी माना जा रहा है। आपको बता दें कि भारत उन 75 देशों में से एक है जिसके साथ स्विट्जरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने बैंक खातों की जानकारी साझा की है।

स्विट्जरलैंड ने भारत को 2018 से एक्टिव बैंक अकाउंट के साथ बंद हो चुके खातों की जानकारी भी दी है। अब ऑटोमैटिक सूचना विनिमय प्रणाली के तहत स्विट्जरलैंड भारत को 2020 तक अगली सूची देगा। भारत सरकार ने जून 2014 में स्विस बैंक खातों की जानकारी मांगी थी।

स्विस बैंक के जारी आंकड़ों के मुताबिक स्विस बैंक में जमा भारतीयों की रकम करीब 6 फीसदी घट कर 6757 करोड़ रुपये रही थी। आपको बता दें कि बीते दो दशक में जमा रकम का यह दूसरा निचला स्तर है। स्विस बैंक में धन जमा करने वाले देशों की सूची में भारत दुनियाभर में 74वें पायदान पर है। जबकि ब्रिटेन पहले नंबर पर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.