Categories: IndiaIndia NewsNews

गायक सोनू निगम ने अब बाबरी मस्जिद को लेकर कही ये बड़ी बात

अजान को लेकर विवादत बयान देने वाले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिये इंटरव्यू में उन्होंने अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने को गलत बताया। सोनू निगम ने कहा ”मैं किसी भी मंदिर मस्जिद गिराने के पक्ष में नहीं हूं। पहली बात तो बाबरी मस्जिद को गिराया जाना गलत था। उसी की वजह से ये सारा पन्गा हुआ है। मैं ये भी मानता हूं कि बाबर ने बाहर से आकर राम के जन्मस्थल पर मंदिर को तोड़ा। इससे बड़ी हिमाकत और गलती नहीं हो सकती।”

सोनू निगम ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा ”चलो उसने कर दिया , लेकिन अब कई पीढ़ियों के बाद क्या इसका फैसला लेना सही है? ये फॉरवर्ड थिंकिंग नहीं है। अब हमसे भी गलती हो गयी तो क्या करना चाहिए? अब हमें वहां एक ख़ूबसूरत राम मंदिर बनाना चाहिए, एक खूबसूरत मस्जिद बनाना चाहिए, एक खूबसूरत गिरजाघर बनाना चाहिए और एक खूबसूरत गुरुद्वारा बनाना चाहिए। ऐसा करके हम पूरे विश्व को एक संदेश देंगे कि भारत की विरासत क्या है।” गायक सोनू निगम ने कहा ”नेताओं में ये हिम्मत नहीं है कि वो ऐसा कर सकते हैं क्यूंकि अगर राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का मुद्दा ख़त्म हो गया तो उनके पास राजनीति करने केलिए कुछ बचेगा ही नहीं।” अपने इस इंटरव्यू में सोनू निगम ने कश्मीर मुद्दे के साथ कई और मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

आपको बता दें कि सोनू निगम ने 2017 में उस समय काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी जब उन्होंने अजान को लेकर विवादित बयान दिया ता। उन्होंने मस्जिद में लाउडस्पीकर पर अज़ान देने पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.