उत्तर प्रदेश के मेरठ में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में हुई सोना लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ के लालकुर्ती थाना इलाके में 21 फरवरी को हुई सोना लूट के इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही लूट का माल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चार किलोग्रम से ज्यादा सोने के गहने, साढ़े आठ लाख रुपये की नगदी, एक मोबाइल फोन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में सिलिसिलेवार ढंक से आरोपियों ने लूट की योजना के बारे में पुलिस को बताया। लूट की वारदात में शामिल तीनों आरोपी मेरठ के ही रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम के लिए मेरठ जोन अपर पुलिस 50 हजार रुपये की इनाम की घोषणा की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.