Blog

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, एक संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार रात को हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कंट्रोल को ये सूचना दी गई कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बम रखा गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले ने ये भी कहा कि अगर बम फटने से रोक सकते हो तो रोकर दिखाओ।

बम की सूचना के बाद सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्वंत्रता दिवस समारोह से महज तीन दिन पहले इस धमकी ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। धमकी मिलने के बाद बीटीएसी (बम थ्रेट असिस्मेंट कमेटी) मौके पर पहुंच गई। बीटीसी में मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली पुलिस, हवाईअड्डा प्राधिकरण, खुफिया विभाग और अग्निशमन दल के अधिकारियों ने एयरपोर्ट का चप्पा-चप्पा छान मारा। लेकिन एयरपोर्ट पर कुछ नहीं मिला।

पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही थी, जिसने कंट्रोल रूम को फोन किया था। तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पुलिस ने उस शख्स को धरदबोचा जिसने फोनकर बम की सचूना दी थी। पुलिस की गिरफ्त में आए संदिग्ध ने इस बात से ही इंकार कर दिया कि उसने एयरपोर्ट को बम से उड़ा देने जैसी कोई सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.