Categories: IndiaNews

बुलंदशहर हिंसा: जिस मुख्य आरोपी को गली-गली ढूंढ रही पुलिस, उसका वीडियो आया सामने, दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मामले में अभी पुलिस ने सिर्फ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन मामले का मुख्य आरोपी योगेश राज अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

बुलंदशहर हिंसा को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस भी इस पर कुछ नहीं बोल रही है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। बुधवार को योगेश का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने को निर्दोष बता रहा है। वीडियो में योगेश ने कहा है, “स्याना में हुई घटना में पुलिस उसे अपराधी बताने में तुली हुई है। जबकि वहां दो घटनाएं हुई थीं। पहली घटना स्याना के नजदीक एक गांव महाव में गोकशी को लेकर हुई थी, जिसकी सूचना पर मैं अपने साथियों के साथ पहुंचा था। प्रशासनिक लोग भी वहां पहुंचे थे। मामले को शांत करने के बाद हम सभी लोग स्याना थाने में अपना मुकदमा लिखवाने आ गए थे।”

उसने आगे कहा है, “जब हम थाने में बैठे थे, तभी जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने पथराव कर दिया है। इस दौरान वहां फायरिंग हुई है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है और एक पुलिसवाले को भी गोली लगी है।”

योगेश ने सवाल किया है कि जब उसी मांग पर मुकदमा स्याना थाने में लिखा जा रहा था, तब बजरंग दल आंदोलन क्यों करता। उसने आगे कहा है कि वह दूसरी घटना में मौके पर नहीं था, और दूसरी घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा है कि ईश्वर उसे न्याय दिलाएंगे, और उसे भगवान पर पूरा भरोसा है।

गौरतलब है कि योगेश राज ने ही सोमवार को गोकशी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस वारदात के बाद से वह गायब है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार प्रेस वार्ता के दौरान उसका नाम लेने से बचते नजर आए, जबकि तहरीर में तीन बार योगेश राज का नाम लिखा है। पुलिस ने एफआईआर में योगेश को मुख्य आरोपी बताया है। एफआईआर के मुताबिक, बजरंग दल का नेता योगेश राज के भड़काने पर भी ग्रामीण भड़के जिसके बाद हिंसा हुआ।

योगेश राज पर फिलहाल पुलिस कुछ भी बयान देने से बच रही है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर योगेश बेकसूर है तो वो 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के सामने क्यों नहीं आया। वो वीडियो जारी कर क्यों अपना पक्ष रख रहा है। पुलिस के सामने हाजिर होकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहा है।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.