Categories: IndiaIndia NewsNews

छत्तीसगढ़ की फुलझरिया बाई भारिया का मकान ही चोरी हो गया!

छत्तीसगढ़ के बिलारपुर की रहने वाली फुलझरिया बाई भारिया का मकान ही चोरी हो गया है। पीड़ित ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।

पढ़ने में थोड़ा अजीब लगता है कि किसी का घर भला कैसे चोरी हो सकता है, लेकिन ये सच है कि छत्तीसगढ़ के बिलारपुर की रहने वाली फुलझरिया बाई भारिया का मकान ही चोरी हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें ये घर मिला था। पीड़ित महिला ने पीएम आवास के ही चोरी हो जाने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। यह आदिवासी महिला पेंड्रा जनपद पंचायत के अड़भार गांव में रहती है।

फुलझरिया बाई जब रिश्तेदार के साथ थाने में मकान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। पीड़ित ने अपनी इस शिकायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही अनियमितताओं का खुलासा भी किया है। दरअसल 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने वाली सूची में आठवें नंबर पर फुलझरिया बाई का नाम दर्ज है। सरकारी दस्तावेजों में उनका आवास निर्माणाधीन है और निर्माण के लिए उन्हें चेक के जरिये दो किश्तों का भुगतान भी किया जा चुका है।

डीएम ऑफिस से जारी दो किश्तों में पहली किश्त 35 हजार रुपए और दूसरी 45 हजार रुपए की स्वीकृत हुई है। दोनों ही किश्त फुलझरिया बाई के खाते में जमा हुई और निकाल भी ली गई, यही नहीं सरकारी रिकॉर्ड में फुलझरिया बाई के निर्माणाधीन मकान की तस्वीर भी चस्पा कर दी गई है। जबकि सच्चाई ये है कि फुलझरिया बाई का ना तो मकान बना है और ना ही उसे कोई चेक मिला है। पीड़िता अब इसी से परेशान हैं कि जब उनके नाम से प्लॉट अलॉट हुआ तो फिर वो मिला क्यों नहीं?

पुलिस की जांच में ये बात सामने आई कि जिस मकान को फुलझरिया बाई का पीएम आवास बताकर निर्माण की रकम निकाली गई दरअसल वह अडभार गांव की एक दूसरी महिला उषा पाव का है। अधिकारियों ने पीएम आवास की रकम हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में फुलझरिया बाई के बजाय उषा पाव की तस्वीर भी लगाई है। लेकिन सभी दस्तावेजों में लाभार्थी का नाम फुलझरिया बाई दर्ज है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अडभार गांव में वित्तीय वर्ष 2018-19 की सूची में 72 आवास स्वीकृत हुए है। जबकि निर्मा 71 मकानों का शुरू हुआ। ऐसे में साफ है कि अधिकारियों ने इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार किया है।

पूरे मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस की महिला विंग ने ट्वीट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधा है और लिखा है कि बीजेपी हमेशा भ्रष्टाचार के नए तरीके इजात करती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.