यूपी: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, दलित सांसद सावित्री बाई फुले का पार्टी से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के बहराइच लोकसभा क्षेत्र से दलित सांसद सावित्री बाई फुले बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सावित्री बाई फुले ने पीएम मोदी बड़ा हमला बोला।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए  सलित सांसद ने कहा, “चौकीदार की नाक के नीचे गरीबों का पैसा लूटा जा रहा है। बीजेपी और आरएसएस समाज को बांटने और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं।” उन्होंने कहा, “बीजेपी और आरएसएस के लोग बाबा साहेब के लिखे संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। विकास पर ध्यान न देकर मूर्तियां बनवाई जा रही हैं और अल्पसंख्यक और अनुसूचित वर्ग को धोखा दिया जा रहा है। इसलिए मैं बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। लेकिन सांसद बनी रहूंगी।”

सावित्री बाई फुले बीजेपी के उन दलित सांसदों में शामिल हैं, जो बीजेपी, केंद्र और राज्य सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाती रही हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताए जाने पर उन्होंने भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था, “राम मनुवादी और शक्तिहीन थे। अगर शक्तिहीन न होते तो अब तक मंदिर बन गया होता। हनुमान दलित थे, इसीलिए उन्हें इंसान से बंदर बना दिया गया और मुंह पर कालिख पोती गई और पूंछ लगा दी गई थी।”

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.