उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मामले में अभी पुलिस ने सिर्फ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन मामले का मुख्य आरोपी योगेश राज अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
बुलंदशहर हिंसा को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस भी इस पर कुछ नहीं बोल रही है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। बुधवार को योगेश का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने को निर्दोष बता रहा है। वीडियो में योगेश ने कहा है, “स्याना में हुई घटना में पुलिस उसे अपराधी बताने में तुली हुई है। जबकि वहां दो घटनाएं हुई थीं। पहली घटना स्याना के नजदीक एक गांव महाव में गोकशी को लेकर हुई थी, जिसकी सूचना पर मैं अपने साथियों के साथ पहुंचा था। प्रशासनिक लोग भी वहां पहुंचे थे। मामले को शांत करने के बाद हम सभी लोग स्याना थाने में अपना मुकदमा लिखवाने आ गए थे।”
उसने आगे कहा है, “जब हम थाने में बैठे थे, तभी जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने पथराव कर दिया है। इस दौरान वहां फायरिंग हुई है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है और एक पुलिसवाले को भी गोली लगी है।”
योगेश ने सवाल किया है कि जब उसी मांग पर मुकदमा स्याना थाने में लिखा जा रहा था, तब बजरंग दल आंदोलन क्यों करता। उसने आगे कहा है कि वह दूसरी घटना में मौके पर नहीं था, और दूसरी घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा है कि ईश्वर उसे न्याय दिलाएंगे, और उसे भगवान पर पूरा भरोसा है।
गौरतलब है कि योगेश राज ने ही सोमवार को गोकशी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस वारदात के बाद से वह गायब है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार प्रेस वार्ता के दौरान उसका नाम लेने से बचते नजर आए, जबकि तहरीर में तीन बार योगेश राज का नाम लिखा है। पुलिस ने एफआईआर में योगेश को मुख्य आरोपी बताया है। एफआईआर के मुताबिक, बजरंग दल का नेता योगेश राज के भड़काने पर भी ग्रामीण भड़के जिसके बाद हिंसा हुआ।
योगेश राज पर फिलहाल पुलिस कुछ भी बयान देने से बच रही है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर योगेश बेकसूर है तो वो 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के सामने क्यों नहीं आया। वो वीडियो जारी कर क्यों अपना पक्ष रख रहा है। पुलिस के सामने हाजिर होकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.