Categories: IndiaIndia NewsNews

बुलंदशहर: क्या अखलाक मॉब लिंचिंग केस का बदला लेने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर को मार दिया?

पुलिस पूरे मामले की जांच इस एंगल से भी कर रही है कि क्या सुबोध की हत्या दादरी के अखलाक मॉब लिंचिंग केस का बदला लेने के मकसद से तो नहीं की गई। सुबोध कुमार अखलाक लिंचिंग केस के जांच अधिकारी थे।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोकशी के बाद हुए बवाल में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत हो गई। स्याना थाने के पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने गुस्साई भीड़ को समझाने की तमाम कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके और उपद्रवियों ने उनकी जान ले ली। इस खूनी खेल में बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत का 2015 में ग्रेटर नोएडा के दादरी में हुए अखलाक मॉब लिंचिंग के से भी कोई कनेक्शन है।

ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्यों कि सुबोध कुमार ही मोहम्मद अखलाक की मॉब लिंचिंग केस के जांच अधिकारी थे। सुबोध कुमार 28 सितंबर 2015 से 9 नवंबर 2015 तक अखलाक लिंचिंग केस के जांच अधिकारी थे। सुबोध कुमार के नेतृत्व में कई आरोपियों की भी गिरफ्तारियां हुई थीं। जबकि उस मामले की चार्जशीट मार्च 2016 में किसी दूसरे जांच अधिकारी ने फाइल की थी। पूरे मामले की जांच इस एंगल से भी की जा रही है कि कहीं बदले की भावना से कुछ लोगों ने ही तो सुबोध कुमार को नहीं मार डाला। अब तक की जांच में ये पता चला है कि कि गोली लगने के बाद भीड़ ने इंस्पेक्टर को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। उगर वक्त रहने उन्हें इलाज मिल जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती है।

इंस्पेक्टर के परिवार को मिलेगा मुआवजा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबोध कुमार के परिजनों को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। सीएम ने पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पत्नी को 40 लाख रुपये और माता-पिता को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की बात कही है। इंस्पेक्टर सुबोध ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में अपने परिवार के साथ रहते थे। कुछ वक्त पहले ही उनका ट्रांसफर बुलंदशहर हुआ था।

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में गोकशी के नाम पर हुए बवाल और पुलिस इंस्पेक्टर की मौत का जिम्मेदार कौन?

आपको बता दें कि गोकशी को लेकर हुए बवाल में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.