गुजरात में बच्चों को पिकनिक से लेकर लौट रही बस खाई में गिर गई जिसमें 10 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हैं।
गुजरात में सूरत के पास अमरोली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शनिवार शाम बच्चों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दस बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब चालीस बच्चों के घायल होने की खबर है, जिनमें 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त जब बच्चे पिकनिक से लौट रहे थे। रास्ते में संकरे मोड़ पर बस संतुलन खो बैठी और खाई में गिर गई।
सभी बच्चे श्री गुरुकृपा सोसायटी में एक प्राइवेट ट्यूशन सेंटर के छात्र थे। ट्यूशन क्लास के बच्चों को डांग की ऐतिहसिक जगह दिखाने के लिए बस से ले जाया गया था। बस में पहली से लेकर सातवीं क्लास के 72 बच्चे थे। इन बच्चों के साथ ट्यूशन क्लास के टीचर समेत 6 और लोग भी थे। हादसे के बाद लोगों ने रेस्क्यू का काम शुरू किया। दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के माता पिता भी अस्पताल की तरफ भागे। डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादातर बच्चों हेड इंजरी और फ्रैक्चर है। प्रशासन की तरफ से सभी घायलों का मुफ्त इलाज का ऐलान किया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.