Blog

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में ‘आग’ किसने लगाई?

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जामिया नगर में बड़ा बवाल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई डीटीसी बसों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही कुछ प्राइवेट गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया है।

जामिया की लाइब्रेरी में भी तोड़-फोड़ की गई है। बवाल के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अब हालात सामान्य है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हिंसा को अंजाम दिया। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कहा गया कि हिंसा में छात्रों का हाथ नहीं है। जामिया यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर वसीम रिजवी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि छात्रों से पुलिस ने मारपीट की है।

पूरे मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने और कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान पर हिंसा भड़काने का आरोप लगया है। हालांकि अमानतुल्ला खान की तरफ से कहा गया कि वो प्रदर्शन में शामिंल नहीं थे। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर हिंसा हुई वो वहां मौजूद नहीं थे, बल्कि दूसरी जगह प्रोटेस्ट में शामिल थे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस पूरी हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पूरे मामले में बीजेपी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंदा की निंदा करते हुए ट्वीट किया है प्रदर्शन के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.