केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का एक ऑपरेशन भी हुआ था। एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि की है। चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ”पापा..अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa”।
रामविलास पासवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ”पासवान जी के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। स्वर्गीय पासवान जी एक लोकप्रिय जननेता के साथ अत्यंत कुशल प्रशासक थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार एवं उनके समर्थकों को धैर्य प्रदान करें।
रामविलास पासवान देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे। रामविलास पासवान 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.