Categories: IndiaNews

उत्तर प्रदेश के इस गांव में सीबीआई अधिकारियों की लाठी-डंडों से पिटाई, जानते हैं क्यों?

सीबीआई विवाद में कुछ दिन पहले अपने सीबीआई अधिकारी की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी तो देखी होगी, लेकिन अब सीबीआई अधिकारियों की पिटाई का मामला सामने आया है।

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी की जो फजीहत यूपी के नोएडा में हुई है, वैसी शायद ही आपने कभी सुनी होगी। ग्रेटर नोएडा के सोनपुरा गांव में सीबीआई की एक टीम 2014 एक जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले शनिवार को पहुंची थी, इसी दौरान सीबीआई पर हमला कर दिया गया। अधिकारी से जमकर मारपीट की गई।

सीबीआई के मुताबिक, इस धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी खुद सीबीआई में है। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही टीम गांव में आरोपी घर पर पहुंची उनके ऊपर हमला किया गया। आरोपी के परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से सीबीआई अधिकारियों की पिटाई की गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मारपीट में सीबीआई के अधिकारी घायल हो गए हैं।

सीबीआई के मुताबिक, इस दौरान आरोपी के परिजनों ने मारपीट के साथ ही उनका मोबाइल फोन और पहचान पत्र छीन लिया और उसे आग के हवाले कर दिया। सीबीआई ने दिल्ली में बयान जारी कर ये जानकारी दी है। सीबीआई ने स्थानीय पुलिस में मामले की शिकायत की। इसके एफाईआर दर्ज की गई है।

सीबीआई विवाद में एजेंसी की फजीहत के बाद कोलकात में भी सीबीआई की फजीहत हो चुकी है। 4 फरवरी को सारदा चिटफंड मामले में सीबीआई की एक टीम कोलकाता पहुंची थी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के आवास के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन उसे कोलकाता के पुलिस कर्मियों ने रोक लिया था। पुलिसकर्मियों ने सीबीआई की टीम से कोर्ट पेपर की मांग की, जब सीबीआई के अधिकारियों ने नहीं दिखा पाए और कमिश्नर के आवास में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने सीबीआई के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इसके बाद दिल्ली से लेकर कोलकाता तक हंगामा खड़ा हो गया था। इस मुद्दे पर दो दिनों तक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने धरना भी दिया था। बाद में इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म किया था।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.