Categories: IndiaNews

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अनशन पर बैठेंगे केजरीवाल, पढ़िए क्या है अधिकारों की जंग?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अनशन का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि वो 1 मार्च से अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठेंगे।

सीएम केजरीवाल का ये अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर होगा। मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र पूरे देश में स्थापित है, लेकिन दिल्ली में नहीं है। जनता वोट डालकर सरकार चुनती है, लेकिन सरकार के पास कोई अधिकार नहीं है। इसलिए हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।

केजरीवाल सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रही है। इस मुद्दे को सरकार सुप्रीम कोर्ट भी ले गई थी। 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के अधिकार पर फैसला सुनाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने इन अधिकारों पर अपना फैसला दिया:

    • जांच आयोग बनाने का अधिकार- केंद्र सरकार
    • ग्रेड 1 और ग्रेड 2 अधिकारियों की पोस्टिंग और स्थानांतरण- केंद्र सरकार
    • बिजली विभाग से जुड़े फैसले- दिल्ली सरकार
    • कृषि भूमि की न्यूनतम दरों में संशोधन- दिल्ली सरकार
    • विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की शक्ति- दिल्ली सरकार
    • राजस्व विभाग, ग्रेड 3 और ग्रेड 4 अधिकारी की पोस्टिंग और स्थानांतरण- दिल्ली सरकार
    • एसीबी का अधिकार- केंद्र सरकार
  • केंद्रीय कैडर के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले को कोर्ट ने बड़ी बेंच को भेजा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने फैसले पर टिप्पणियां भी की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि जिसके पास दिल्ली में 67 सीटें हैं, उसके पास कोई अधिकार नहीं और जिसके पास दो सीटें हैं उसके पास सभी अधिकार हैं।

अरविंद केजरीवाल की इस टिप्पणी के खिलाफ शनिवार 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में एक PIL दाखिल की गई है। इसके जरिए केजरीवाल समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के अधिकार पर दिए गए फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर सवाल खड़े किए थे। ऐसे में केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोकसभा चुनाव समाने है, इस बीच केजरीवाल ने अनशन का ऐलान कर ये साफ कर दिया है कि इस लड़ाई को वो राजनीति मुद्दा बनाएंगे और इसे जनता के सामने ले जाएंगे। साथ ही इस मुद्दे पर वो जनता से अपनी पार्टी के लिए वोट के लिए अपील कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.