Categories: IndiaNews

BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- बीफ खाने वाला मुस्लिम जीता, ये हमारे लिए शर्मनाक

बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में मुध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता की हार और कांग्रेस नेता की जीत को लेकर विवादित बयान दिया है।

भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर मुझे आश्चर्य हो रहा, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार सुरेन्द्रनाथ सिंह को कांग्रेस के आरिफ मसूद ने हरा दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश की राष्ट्रवादी सरकार, जिसने गौ-हत्या को रोका उसका प्रत्याशी हार गया और एक बीफ खाने वाला व्यक्ति जीत गया, ये बेहद शर्मनाक बात है।

विजयवर्गीय के बयान पर भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “विजयवर्गीय के बयान पर मुझे बेहद अफसोस है। वो बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। मैं उनसे माफी मांगने के लिए तो नहीं कहूंगा, लेकिन उन्हें अपने शब्द वापस लेना चाहिए।’’

कांग्रेस विधायक ने पूछा, ‘‘विजयवर्गीय बताएं कि उन्होंने मुझे बीफ खाते हुए कब देखा? क्या उन्होंने मेरे घर पर खाना खाया है। जहां तक मुझे याद है कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी बीफ नहीं खाया। विजयवर्गीय का बयान मेरे क्षेत्र के वोटर्स का अपमान है। मेरे विधासभा क्षेत्र में 60 फीसदी मतदाता हिंदू हैं।’’

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.