इस वजह से सरकार ने JKLF पर लगाया बैन?

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट यानि JKLF को आतंक विरोधी कानून के तहत बैन कर दिया है। अलगाववादी नेता यासीन मलिक JKLF के प्रमुख हैं।

केंद्र का ये फैसला अलगाववादियों पर कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर आतंकी गतिविरधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। गृह सचिव राजीव गाबा ने JKLF को बैन करने की जानकारी दी है। संगठन पर बैन करने की जानकारी देते हुए गाबा ने बताया कि JKLF के खिलाफ कई मामले में दर्ज हैं। इसमें इंडियन एयरफोर्स के चार ऑफिसर की हत्या, मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण समेत कई मामले शामिल हैं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलवामा हमले के 8 दिन बाद 22 फरवरी को यासीन मलिक को गिरफ्तार किया था।

गृह सचिव ने अपने बयान में कहा कि यह संगठन आतंक को बढ़ावा देने के लए अवैध तरीसे से पैसे मुहैया कराता रहा है। संगठन चंदा इकट्ठा कर घाटी में अशांति फैलाने के लिए हुर्रियत के कार्यकर्ताओं और पत्थरबाजों के बीच धन मुहैय्या कराने में भी लिप्त रहा है। JKLF को इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता मिली हुई थी और इसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तीन महीने से चल रही थी। बता दें कि इससे पहले केंद्र जमात-ए-इस्लामी पर भी बैन लगा चुकी है।

आपको बता दें कि इसी साल 26 फरवरी को टेरर फंडिंग के मामले में NIA ने घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें यासीन मलिक, शब्बीर शाह, मीरवाइज उमर फारुक, मोहम्मद अशरफ खान, मसर्रत आलम, जफर अकबर भट्ट और सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नसीम गिलानी का नाम शामिल हैं। इसी छापेमारी के बाद 28 फरवरी को केंद्र ने जमात-ए-इस्लामी पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया था। इसके साथ ही केंद्र सरकार के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 22 अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा और सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी। साथ ही घाटी के 155 नेताओं को दी गई सुरक्षा में बदलाव किया था। इस सूची में भी यासीन मलिक का नाम शामिल था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.