अमेरिका की पाकिस्तान को चेतावनी, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो…

भारत में हाल में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि अगर आगे इंडिया में कोई भी आतंकी हमला होता है तो ये पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए अमेरिका ने कहा है कि वो आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। खासकर जैश-ए-मोहम्मद और लशकर-ए-तैयबा के खिलाफ। आपको बता दें कि पुलवामा हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की जरूरत है। इंडिया और पाकिस्तान के बीचे किसी तरह का कोई तनाव ना हो इसके लिए पाकिस्तानी संगठनों पर सख्त कदम उठाए। क्योंकि अगर हालात बिगड़े तो ये दोनों देशों के लिए ये खतरनाक होगा। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर भारत पाकिस्तान को सबूत दे चुका है, बावजूद इसके पाकिस्तान ने अब तक जैश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

हालांकि अमेरिका ने ये भी कहा है कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में आतंकियों के खिलाफ कुछ एक्शन लिया है। आतंकी संगठनों की कुछ संपत्तियां जब्त की गई है, कुछ को गिरफ्तार भी किया गया है, लेकिन वो उससे खुश नहीं है। बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर अधिकार ने कहा, ”अमेरिका और इंटरनेशनल कम्युनिटी देखना चाहती है कि आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई हो।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.