‘गैर गांधी’ बन सकता है कांग्रेस का नया अध्यक्ष?

लोकसभा चुनाव के बाद मिली करारी हार के बाद से ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हैं। कई बार कांग्रेस के बड़े नेता उन्हें पद छोड़ने से मना कर चुके हैं।

इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने रहते हैं तो ये सबसे अच्छा होगा नहीं तो गैर-गांधी भी कांग्रेस का अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन गांधी परिवार को पार्टी में सक्रिय रहना होगा’’।

मणिशंकर अय्यर ने ये बयान न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कही। इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, ‘’मैं आश्वस्त हूं कि पार्टी का अध्यक्ष कोई नेहरू-गांधी न हो, तब भी हमारा अस्तित्व कायम रहेगा बशर्ते नेहरू-गांधी परिवार पार्टी में सक्रिय रहे और ऐसे संकट का समाधान निकालने में मदद करे जहां गंभीर मतभेद उत्पन्न हों’’।

राहुल गांधी के कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ने को मणिशंकर ने बीजेपी से जोड़ दिया। मणिशकंर ने दावा किया कि बीजेपी का लक्ष्य है कांग्रेस गांधी मुक्त हो जाए ताकि फिर कांग्रेस मुक्त भारत का बीजेपी का सपना पूरा हो सके। मणिशंकर  ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के पद में फेरबदल की जाती है तो ये ऐसा होगा कि जैसे अगर आप सिर ही कलम कर देंगे तो धड़ फड़फड़ाने लगेगा। मणिशंकर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों की बजाय थोड़ा इंतजार करना चाहिए। मणिशंकर ने दावा किया कि सोनिया और राहुल गांधी रहते हुए कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.